भारतीय तटरक्षक बल ने मंगलवार को अरब सागर में खराब स्थितियों में फंसे 264 मछुआरों को बचा लिया। तटरक्षक बल ने इस बचाव मिशन में व्यापारी जहाजों की मदद ली।
तमिलनाडु मत्स्य प्राधिकरण कोलाचल से तटरक्षक बल को संदेश मिला कि गोवा से पश्चिम की ओर 250 समुद्री मील की दूरी पर 50 नाव फंसी हुई हैं। इसके बाद बल ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा जाल एक्टिवेट कर इन मछुआरों की जान बचाई। बयान में कहा गया है कि तटरक्षक बल को संकटकालीन संदेश तीन दिसंबर को मिला।
क्षेत्र से होकर गुजरने वाले कुल सात व्यापारिक जहाज ने तटरक्षक केंद्र को जवाब दिया और उनसे अनुरोध किया कि वह आईसीजी जहाजों के वहा पहुंचने तक मछली पकडऩे वाली नौकाओं को सहायता प्रदान करें। जिसके परिणामस्वरूप भारतीय व्यापारिक जहाज नवधेनू पूर्णा ने 86 मछुआरों के सात आईएफबी और जापानी वेसल एमवी टोवाडा ने 34 मछुआरों को समुद्र में फंसी हुई नाव से बचाया। भारतीय तटरक्षबल बल के अनुरोध पर समुद्री बचाव समन्वय केंद्र ने पांच और व्यापारिक जहाज को भेजा जिन्होंने बचाव कार्य में सहयोग दिया और 264 मछुआरों को बचाया जा सका।
" alt="" aria-hidden="true" />